राघोपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरण रैली आयोजित

न्यूज डेस्क सुपौल:

सोमवार को कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय, राघोपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरण रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद एवं नोडल पदाधिकारी प्रो. राम कुमार करण ने संयुक्त रूप से किया।

रैली में दर्जनों छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और महाविद्यालय कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागी तिरंगा हाथ में लेकर “भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रभक्ति नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से बाहर पथ संचलन करते हुए लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश दे रहे थे।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण करने और ग्रामवासियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. रामचंद्र मेहता, बचनेश्वर यादव, रामचंद्र प्रसाद यादव, जय नंदन खिरहर, देवनारायण यादव, यदुनंदन यादव, गायाधर प्रसाद यादव, विश्वनाथ पांडे, कुमार अशोक, सदानंद यादव, हुमायूं हैदर, दिनेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, संजय कुमार समेत अनेक प्राध्यापक, स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]