सुपौल: सिमराही में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की गूंज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया तिरंगा

News Desk Supaul:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। जिले के गांव-गांव और कस्बों में कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने अपने-अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस का स्वागत किया।

इसी क्रम में सिमराही बाजार स्थित अपने आवास पर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगरिया ने भी तिरंगा फहराया और लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व गर्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।

अपने घर पर तिरंगा फहराते सचिन माधोगरिया

माधोगरिया ने बताया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब तिरंगा घर-घर लहराता है, तो यह देश की सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान, विद्यालय, कार्यालय और वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील की, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आए।

मौके पर संजीव पोद्दार, राघव झा, संतोष रजक, अनिल ठाकुर, प्रणव झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]