सुपौल: हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपतगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

News Desk Supaul:

हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार (55 वर्ष) का बुधवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से विद्यालय परिवार, स्थानीय लोग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक शैलेन्द्र कुमार का फाइल फोटो

शैलेन्द्र कुमार मूल रूप से सहरसा जिले के पतरघट थाना अंतर्गत करियत, गोलमा के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2013 में हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय में योगदान दिया था और मई 2023 से प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। विद्यालय के समीप ही वे किराए के एक कमरे में अकेले रहते थे।

सुबह नींद में ही हो गया निधन

मकान मालिक रमेश यादव ने बताया कि सुबह उनके बच्चों ने शैलेन्द्र कुमार को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं जागे। इसके बाद रमेश यादव स्वयं उन्हें उठाने पहुंचे, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत अन्य लोगों और विद्यालय के शिक्षकों को सूचना दी।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विद्यालय के शिक्षकों ने घटना की जानकारी शैलेन्द्र कुमार के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी, छोटा बेटा और अन्य परिजन गणपतगंज पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटा और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता है, जबकि छोटा बेटा गांव में रहता है। परिजनों ने उनका शव पैतृक गांव करियत ले गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शव के पास विलाप करते परिजन

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

शैलेन्द्र कुमार के निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षक महानन्द पांडे, पवन कुमार, दिलीप कुमार दिनकर, बीरेंद्र कुमार, भास्कर राय, ब्रह्मानंद कुमार, धीरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, माधव कुमार, रौशन कुमारी, नीतू कुमारी, आशीष दास, प्रभाष कुमार, मो ताहिर हुसैन, मुखिया कमलेश साह, योगी यादव समेत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]