स्वतंत्रता दिवस पर सिमराही में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मयंक इलेवन पिपराही ने मारी बाजी

News Desk Supaul:

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिमराही स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच विक्की इलेवन सिमराही और मयंक इलेवन पिपराही के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर मयंक इलेवन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। 16 ओवर के इस मुकाबले में विक्की इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मयंक इलेवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मैच में मयंक वर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में मयंक ने 39 रन, प्रिंस माही ने 44 रन, अभिमन्यु ने 27 रन और राहुल साह ने 17 रनों का योगदान दिया। टीम की इस जीत में सभी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजेता टीम को ट्रॉफी का वितरण ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने किया।

वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब मयंक वर्मा को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में यूनिटी क्लब सिमराही की अहम भूमिका रही। क्लब से प्रमुख रूप से विश्वजीत भगत, बसंत भगत, अमित भगत, प्रमोद साह, सोनू, बिट्टू और आदित्य सागर का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]