सुपौल: विश्वजीत भगत दूसरी बार बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

News Desk Supaul:

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत को पुनः दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र तथा सुपौल जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव की अनुमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने उन्हें यह दायित्व सौंपा।

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

https://newsexpressbihar.com/advertisement/24124/

मनोनीत होने के बाद विश्वजीत भगत ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह उन पर पुनः विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया, बैजनाथ भगत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीता देवी, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, रामकुमार राय, कुंदन विवेक, बसंत भगत, स्मृति कुमारी, कमलेश प्रधान, आदित्य सागर, सुबोध आदित्य, रिंकू भगत, अविनाश सनी, सुनील नायक, अमित शाह, अनुराग जायसवाल, सियाराम भगत, रामचंद्र भगत, मोहम्मद तौसीक, गोल्डन, अमित महतो, विनीत साह, राहुल साह, कन्हैया भगत, प्रशांत वर्मा, राजकुमार पोद्दार और बालमुकुंद चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]