सुपौल: सिमराही में गणेश महोत्सव का दूसरा दिन, संध्या आरती और धूप दानी उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही में इस वर्ष पहली बार आयोजित हो रहे ऐतिहासिक गणेश महोत्सव का दूसरा दिन भक्तिभाव और उल्लास से सराबोर रहा। पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में गणेश पूजा समिति द्वारा किए जा रहे इस आयोजन में मंगलवार की संध्या को आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

भक्तों की भीड़ से पूजन स्थल गूंज उठा। संध्या आरती के दौरान बज रहे ढोल-नगाड़ों, शंख-घंटी और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आस्था से भर दिया। आरती के बाद धूप दानी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों की टोली जब ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचने लगे तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

मौके पर यजमान विशो साह, आयोजन समिति और निगरानी टीम के सदस्य बिंदी प्रसाद गुप्ता, सचिन माधोगड़िया, ललित जायसवाल, अध्यक्ष विवेक जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, चन्दन कुमार, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, सचिव विश्वजीत भगत, सह सचिव ब्रजेश गुप्ता, पप्पू पोद्दार, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद कुमार, सह कोषाध्यक्ष कुंदन विवेक, अरविंद कुमार मुन्ना, सानू माधोगड़िया, चंदन कुमार, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, महताब चांद, कुंदन जायसवाल, चीकू गुप्ता, नीतीश जसवाल, मनीष चौधरी, अक्षय पोद्दार, अंकित रौनियर, सुमित चौधरी, मासूम गुप्ता, देवादित्य सेन, अशोक बाबा, रामविलास यादव, राधेश्याम साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महोत्सव पूरे 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन संध्या आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा आरती समेत कई आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]