सुपौल को मिली बड़ी सौगात: अब सीधे पुणे तक चलेगी ट्रेन, सांसद की पहल पर रेल मंत्री ने किया विस्तार

News Desk Supaul:

जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार रेल मंत्रालय ने पूरा कर दिया है। अब सुपौल से सीधे पुणे तक रेल सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी। सांसद दिलेश्वर कामैत की लगातार पहल और मांग पर दानापुर–पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12149/50) का विस्तार सुपौल तक कर दिया गया है।

सांसद की पहल से पूरी हुई पुरानी मांग

स्थानीय लोगों और प्रवासी मजदूरों की सुविधा को देखते हुए सांसद दिलेश्वर कामैत लगातार रेल मंत्री से सुपौल तक इस ट्रेन के विस्तार की मांग कर रहे थे। मंत्रालय ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए आधिकारिक तौर पर सुपौल तक स्थाई विस्तार की घोषणा कर दी।

रेल मंत्री ने जारी किया पत्र

प्रवासी मजदूरों और छात्रों को मिलेगी राहत

सुपौल और कोसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और शिक्षा के लिए महाराष्ट्र के पुणे शहर जाते हैं। अब तक उन्हें दरभंगा, सहरसा या पटना होकर जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते थे। लेकिन अब सीधे सुपौल से पुणे जाने की सुविधा उपलब्ध होने से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

ट्रेन विस्तार की खबर मिलते ही जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारी वर्ग से लेकर छात्र और प्रवासी मजदूरों तक सभी ने इस फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इस फैसले से यात्रा में सुविधा तो बढ़ेगी ही, साथ ही सुपौल का रेल नेटवर्क भी मजबूत होगा।

सांसद का धन्यवाद संदेश

सांसद दिलेश्वर कामैत ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुपौल की जनता को रेल यातायात में विशेष सुविधा मिली है, रेल मंत्री ने दानापुर पुणे एक्सप्रेस का विस्तार सुपौल तक कर दिया है। कहा कि सुपौल जैसे सीमावर्ती और पिछड़े इलाके को जोड़ने वाली यह ट्रेन यहां के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]