सुपौल: स्थानांतरण के बाद राघोपुर बीडीओ को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई. कार्यकाल को लेकर जाने लोगों ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्थानांतरण के बाद बीडीओ ओम प्रकाश के सम्मान में विदाई समारोह बड़े ही स्नेहपूर्ण और औपचारिक तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविदों के साथ-साथ क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश को शॉल, पाग, कलम, डायरी व स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भावनात्मक अंदाज़ में अपने अनुभव साझा करते हुए बीडीओ ओम प्रकाश ने कहा कि राघोपुर से उनका संबंध केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि आत्मीय भी रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के नागरिकों ने हर मोड़ पर उन्हें सहयोग और आदर दिया। उनका उद्देश्य सदैव पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देना रहा। वे नई जिम्मेदारी संभालते हुए भी राघोपुर की यादों को सहेजकर रखेंगे। उन्होंने माना कि जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आम जनता के सहयोग से ही कार्य संभव हो सके और उम्मीद जताई कि आगे भी सब मिलकर प्रखंड की तरक्की में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बीडीओ ने पंचायत स्तर की बैठकों में वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान सुनिश्चित किया। उनका स्थानांतरण राघोपुर के लिए एक कमी जरूर बनेगा, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली मिसाल बनी रहेगी। कहा गया कि उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की और गरीब व वंचित तबकों के प्रति हमेशा सहायक रुख अपनाया।

कार्यक्रम में सीओ रश्मि प्रिया, डॉ दीपनारायण राम, प्रो कमल प्रसाद यादव, प्रो बैद्यनाथ भगत, भपटियाही प्रमुख विजय कुमार यादव, राघोपुर प्रमुख फिदा हुसैन, पूर्व प्रमुख महेंद्र गुप्ता, मुखिया रामचंद्र यादव, प्रकाश कुमार, शैलेन्द्र यादव, गजेंद्र यादव, मो अखलाक, मनोज यादव, रमेश यादव, लालदेव यादव, संजय कुमार यादव, घनश्याम पाण्डेय, नारायण मंडल, मो जमील अनवर उर्फ़ टुन्ना, नीतू चौधरी, ओमप्रकाश यादव, करजाईन के पूर्व थानाध्यक्ष लालाजी प्रसाद, राघोपुर थाना के एसआई आरबी सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]