बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान

News Desk Patna:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की मौजूदगी में की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और वरिष्ठ नेता यदुवंश गिरि भी मौजूद थे।

सबसे खास बात यह रही कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर इस बार खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। उनका पूरा ध्यान संगठन और चुनावी रणनीति पर रहेगा। पहले उनके राघोपुर या करगहर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब यह तय माना जा रहा है कि वे पर्दे के पीछे रहकर पूरे बिहार में अभियान को दिशा देंगे।

जन सुराज पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत राघोपुर सीट से करेंगे — जो फिलहाल राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, “जन सुराज बिहार की राजनीति में एक नई सोच लेकर आई है। हम जनता के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे हैं, न कि जाति या धर्म के आधार पर। अगले दो-तीन दिनों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।”

पहली सूची में विभिन्न सामाजिक वर्गों और इलाकों से उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने दावा किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है।

जन सुराज पार्टी की पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवार –

जन सुराज पार्टी ने दावा किया है कि उनकी पहली सूची में शिक्षित, सामाजिक रूप से सक्रिय और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उनके उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे और “बदलाव का अभियान” पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]