बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में नीतीश कुमार समेत 40 नेताओं के नाम

News Desk Patna:

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को 40 नेताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, संजय झा, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और ललन सिंह समेत कई प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है।


ये सभी नेता राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]