सुपौल में रफ्तार का कहर: बोलेरो नदी में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

News Desk Supaul:

जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सदर थाना क्षेत्र के थलहा पुल के पास हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के नवहट्टा निवासी मो. इंतखाब अपनी पत्नी संजीदा खातून, बेटी सॉफी प्रवीण (8 वर्ष) और अन्य चार बच्चों के साथ बोलेरो पर सवार होकर जोलहनिया गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे सुपौल-सहरसा मार्ग पर थलहा कुहली नदी के पास बोलेरो असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

पानी मे गिरी गाड़ी

इस भीषण हादसे में मो. इंतखाब, उनकी पत्नी और बेटी सॉफी प्रवीण की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार अन्य चार बच्चे किसी तरह बाहर निकल कर सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सुपौल भेजा। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वाहन को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]