सुपौल में मतदाता जागरूकता अभियान: डोर-टू-डोर संपर्क से महिलाओं और युवाओं में बढ़ा मतदान उत्साह

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर रविवार 19 अक्टूबर को सुपौल जिले में व्यापक स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला स्वीप कोषांग, सुपौल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों—बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज और पिपरा—में जनसंपर्क अभियान आयोजित किए गए।

इस दौरान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीपीएम जीविका और स्वच्छता पर्यवेक्षकों की अगुवाई में डोर-टू-डोर संपर्क, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग, लॉ भी.टी.आर. बूथ विजिट और जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका और जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से रैली, चौपाल, नुक्कड़ संवाद, मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन और वीडियो टेस्टिमोनियल निर्माण जैसी कई रंगारंग गतिविधियाँ आयोजित हुईं।

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, युवाओं और प्रथम मतदाताओं ने इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राघोपुर प्रखंड के मोतीपुर पंचायत स्थित परिवर्तन जीविका महिला ग्राम संगठन में दीदियों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया और उनसे अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]