मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पटना ग्रामीण एसपी का तबादला, बाढ़ एसडीपीओ निलंबित

News Desk Patna:

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मोकामा के घोसवरी में हुए जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने कार्रवाई करते हुए पटना के ग्रामीण एसपी समेत चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि बाढ़ के एसडीपीओ को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि इस सनसनीखेज हत्या के बाद चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले बिहार पुलिस के डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। मामले में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, अनंत सिंह ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत पीयूष प्रियदर्शी सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]