सुपौल: द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में बाल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

News Desk Supaul:

जिले के सिमराही स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय खेल समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विविध खेल प्रतियोगिताओं का संचालन हुआ, जबकि शनिवार को विद्यालय परिसर में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने बताया कि छात्रों को ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो चार हाउस में बांटा गया था। कुल 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, रन एंड कलेक्ट, स्पून मार्बल रेस और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों में बच्चों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम:

  • ब्लू हाउस ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
  • येलो हाउस बैडमिंटन में विजेता रहा।
  • रेड हाउस ने रन एंड कलेक्ट प्रतियोगिता में बाजी मारी।
  • ग्रीन हाउस ने स्पून मार्बल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल विजेता ब्लू हाउस के कप्तान रूपेश कुमार को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर विनय चांद ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।

पुरस्कार वितरण समारोह में डायरेक्टर विनय चांद, दीपक कुमार गुप्ता, प्राचार्य अमित कुमार, शिक्षक शंकर सेन और अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]