सुपौल: राघोपुर में देर रात हादसा, बेरदह पुल से धार में गिरा टेम्पो, चालक घायल

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव स्थित बेरदह मार्ग पुल पर शनिवार देर रात एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे धार में गिर गया। हादसे में टेम्पो चालक प्रकाश दास मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया कि टेम्पो सिमराही से दुधाधारी की ओर जा रहा था। चालक प्रकाश दास ने बताया कि रात के अंधेरे और सीमित दृश्यता के कारण बेरदह पुल पर रास्ता साफ नजर नहीं आया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और पुल की धार में जा गिरा।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि घना कोहरा भी हादसे की एक बड़ी वजह हो सकता है, जिससे चालक को पुल का रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दिया।

वहीं इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और गश्ती वाहन को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]