सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज में संस्थापक प्राचार्य प्रो. रामजी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

News Desk Supaul:

कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय, राघोपुर में मंगलवार को महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य प्रोफेसर रामजी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने की।

प्राचार्य प्रमोद कुमार ने प्रो रामजी प्रसाद यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भागीरथ की तरह अपने अथक परिश्रम और दूरदर्शिता से महाविद्यालय को सींचा। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज यह संस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संस्थान को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर प्रोफेसर गुरुदेव शाह, प्रोफेसर राम कुमार कर्ण, अजय कुमार भास्कर, सत्यम कुमार, प्रभास कुमार, सूर्यकांत कुमार, अमित कुमार, शोभा कुमारी सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्राचार्य के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके महाविद्यालय के प्रति समर्पण और निष्ठा को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]