सुपौल: अगलगी में चार दूकान और एक आवसीय घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Report: Amresh Kumar

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित पिपरा बाजार में बुधवार देर रात भीषण अगलगी की घटना घटी है, जिसमें चार दुकाने सहित एक आवासीय घर और उसमे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है, इस अगलगी में करीब 35 लाख की सम्पति के नुकसान होने की बात कही जा रही है।

बताया गया की देर रात अचानक लगी आग देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, आग की लपटे इतनी तेज थी और लगातार सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण लोग आग बुझाने के लिए नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकी करीब डेढ़ घंटे विलम्ब से आई दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक इस अगलगी में चार दुकाने और एक आवासीय घर का दोमंजिला भवन में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है की घर में शादी समारोह के लिए लाखों का सामान ख़रीदा गया था सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दमकल की गाड़ी लेट से पहुँचने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया, लोगों ने कहा की समय पर दमकल की गाड़ी पहुँचती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह पिपरा सीओ उमा कुमारी स्थल पर पहुंचे और अग्निकांड का जायजा लिया। उमा कुमारी ने कहा की अग्निपीड़ितों के लिए तत्काल राहत की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दमकल की गाड़ी को लेकर कहा की जिला प्रसाशन से इस बाबत बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]