सुपौल: गणतंत्र दिवस पर यूनिटी क्लब सिमराही ने कराया फैंसी क्रिकेट मैच

Report: A.K Chaudhary

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूनिटी क्लब सिमराही की ओर से लखी चंद्र सही हाई स्कूल के मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में पुराने खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबला विक्की 11 और सुमन 11 टीम के बीच खेला गया, जिसमें विक्की 11 की टीम ने 10 रन से जीत हासिल की।

मैच के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, बैद्यनाथ प्रसाद भगत और सचिन मधोगोरिया थे। तीनों अतिथियों ने मैच का उद्घाटन किया और बाद में विजेता व खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए।

यूनिटी क्लब के सदस्यों ने बताया कि खेल से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि आपसी भाईचारा, अनुशासन और एकता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यूनिटी क्लब वर्ष 2014 से समाज कल्याण और खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम में डॉ. तारिक अनवर, अमित महतो, देवादित्या सेन, रोहित पांडिया, रंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment