सुपौल: गणपतगंज क्रिकेट लीग–2026 का भव्य शुभारंभ, पहले मुकाबले में सुपौल की टीम ने दर्ज की जीत

Report: A.K Chaudhary

जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज क्रिकेट लीग–2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को गणपतगंज स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। टी-20 प्रारूप में आयोजित इस प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में पहले दिन मतीन इलेवन सुपौल और मधेपुरा स्पोर्ट्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

ट्रॉफी का अनावरण करते अतिथि

क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

खिलाड़ियों से परिचय करते हुए

पहले मैच में टॉस जीतकर मतीन इलेवन सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर 3 गेंद में मतीन इलेवन की टीम ने 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। मधेपुरा स्पोर्ट्स टीम को 142 रन का लक्ष्य दिया। जिसपर मधेपुरा स्पोर्ट्स की टीम 18 ओवर 1 गेंद पर ऑल आउट हो गया। इस प्रकार पहले मुकाबले में मतीन इलेवन सुपौल ने 19 रन से मैच जीत गया।

क्रिकेट खेलते खिलाड़ी

मैच की लाइव कमेंट्री एलबी यादव और राजेश कुमार द्वारा की जा रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। वहीं, मैच में अंपायर की भूमिका कैफ़ी आज़मी और मुकेश कुमार निभा रहे हैं। स्कोरर की जिम्मेदारी सुभाष यादव, युगल जायसवाल और मोनू कुमार को सौंपी गई है, जबकि मैच रेफरी के रूप में सौरभ विराट मौजूद हैं।

बता दें कि गणपतगंज क्रिकेट लीग–2026 का आयोजन बाल विजय क्रिकेट क्लब गणपतगंज के बैनर तले किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव एवं सचिव आशीष साह हैं। समिति के अन्य सदस्यों में मुकेश साह, गोलू बुमराह, युगल जायसवाल, दीपक यादव, राहुल पब्जी, हमजा और सौरभ झा शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार समिति में बबलू सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मतेसर नज़र, सौरभ कोठारी और चेतन शर्मा शामिल हैं।

उद्घाटन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की भी विशेष उपस्थिति रही। मौके पर मुखिया कमलेश साह, अरविंद सिंह, मो. जियाउद्दीन, डॉ. रविंद्र यादव, संजीव कर्ण, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं।

बता दें कि गणपतगंज क्रिकेट लीग–2026 के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है और आने वाले दिनों में दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]