Report: Amresh Kumar
जिले के पिपरा प्रखंड के कटिन चौक पर सड़क निर्माण हेतु लगाए गए हॉट मिक्सर प्लांट से निकलने वाली दूषित धुंआ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने कहा की कटिन चौक पर सड़क निर्माण के लिए लगाए गए इस हॉट मिक्सर प्लांट से धुंआ का अम्बार निकालता रहता है, जो आसपास के इलाके में हवा को प्रदूषित कर दिया है। इतना ही नहीं हवा में डस्ट की मात्रा इतनी ज्यादा रहती है कि कटिन चौक पर अवस्थित सैकड़ों लोगों के घर और दुकानों में प्रतिदिन हवा के साथ आने वाली इस डस्ट से एक परत जम जाती है।

लोगों का आरोप है कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, लोगों को सांस की बिमारी का खतरा बन रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में समुचित पहल करते हुए उक्त मिक्सर प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि इस दिशा में समुचित पहल नहीं किया गया तो कई लोग सांस सम्बन्धी गंभीर बिमारियों की जद में आ जाएंगे।







