सुपौल: पैक्स चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने चांदपिपर पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

News Desk Supaul:

जिले में आज हो रहे पैक्स चुनाव के तहत सरायगढ़ प्रखंड के चांदपिपर पंचायत में स्थापित मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों को निर्देश दिया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]