Breaking News: सुपौल में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी

News Desk Supaul:

बिहार के सुपौल जिले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित ई होम्स पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम रामपुर पहुंची और पैनोरमा पब्लिक स्कूल तथा पैनोरमा अस्पताल में एक साथ जांच शुरू की।

टीम द्वारा वित्तीय दस्तावेजों, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि पैनोरमा ग्रुप की समूची वित्तीय गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]