न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार की खबर का बड़ा असर: सिमराही NH जंक्शन पर 100 मीटर तक बैरिकेडिंग कर लागू हुआ वन-वे सिस्टम

न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार द्वारा सिमराही जंक्शन पर लग रहे जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राघोपुर पुलिस ने NH 27 से NH 106 तक 100 मीटर बैरिकेडिंग कर वन-वे सिस्टम लागू किया। कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के सिमराही बाजार में लगातार लग रहे जाम की समस्या को लेकर न्यूज एक्सप्रेस बिहार में 24 फरवरी को प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। खबर सामने आने के बाद राघोपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए NH 27 के जंक्शन पॉइंट से लेकर NH 106 (वर्तमान एनएच 131) पर दोनों तरफ करीब 100 मीटर तक बैरिकेड्स लगाकर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है। यह बेरिकेड्स सुपौल यातायात पुलिस द्वारा मुहैया कराया गया है।

न्यूज एक्सप्रेस बिहार पर पूर्व में प्रकाशित खबर

ज्ञात हो कि सिमराही बाजार होकर गुजरने वाले एनएच 27 और एनएच 131 (पूर्व 106) के जंक्शन पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और लेन तोड़कर चलने की प्रवृत्ति के कारण प्रतिदिन घंटों जाम लगता था। स्थानीय लोगों ने सड़क के बीच बैरिकेडिंग कर वाहनों को अपनी-अपनी लेन में चलाने की मांग उठाई थी।

मौके पर पुलिस की सक्रियता

खबर प्रकाशित होने के 4 दिन बाद राघोपुर पुलिस शनिवार को जंक्शन पॉइंट से लेकर एनएच 106 की ओर दोनों तरफ लगभग 100 मीटर तक सड़क के बीचों-बीच बैरिकेडिंग कर दी। इसके साथ ही वन-वे सिस्टम लागू कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

लोगों ने जताया संतोष

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सख्ती बरती गई तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। उनका मानना है कि जाम की मुख्य वजह लेन अनुशासन का अभाव और सड़क किनारे अवैध पार्किंग रही है।

NH 106 सड़क पर बीचों बीच लगा बेरिकेड्स

आगे भी निगरानी की जरूरत

हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि केवल बैरिकेडिंग पर्याप्त नहीं है। नियमित निगरानी, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और बस-टेंपू स्टैंड की व्यवस्था किए बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है।

फिलहाल खबर के असर से प्रशासन की सक्रियता ने यह संकेत दिया है कि जनसमस्याओं को उठाने पर कार्रवाई संभव है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वन-वे व्यवस्था और बैरिकेडिंग को कितनी सख्ती से लागू रखा जाता है और सिमराही बाजार को स्थायी रूप से जाम से कितनी राहत मिलती है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]