सुपौल: राघोपुर में भूसा घर में लगी आग, अज्ञात लोगों पर आशंका, 50 हजार का नुकसान

राघोपुर के देवीपुर पंचायत में देर रात भूसा घर में आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका जताई है।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत चिकनापट्टी वार्ड संख्या-11 में शुक्रवार की देर रात एक भूसा घर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में गृहस्वामी को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया गया कि घटना रात करीब 1 बजे की है। अचानक भूसे से भरे घर में आग लग गई, जो कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि पूरा भूसा घर देखते ही देखते जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार चौधरी का सारा भूसा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस अग्निकांड से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके भूसा घर में आग लगाई गई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पीड़ित ने बताया कि वे इस मामले को लेकर राघोपुर अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना में आवेदन देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Comment