सुपौल: राघोपुर में देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

Report: A.K Chaudhary

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा झंडा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। सुबह से ही वातावरण ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

प्रखंड कार्यालय राघोपुर में प्रमुख फिदा हुसैन, नगर पंचायत सिमराही कार्यालय में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, व्यापार मंडल राघोपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल, डाक बंगला राघोपुर में जिला परिषद सदस्या कल्पना देवी,

जय हिंद क्लब सिमराही में उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, तहसील कचहरी सिमराही में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, रेफरल अस्पताल सिमराही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम,

बीआरसी कार्यालय में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील देव तथा राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया।

शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। केएन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रमोद कुमार, लखीचंद उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरुण यादव

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में प्राचार्य साहिबा खा, न्यू परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में डायरेक्टर अमित कुमार, सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय में विद्यालय चेयरमैन महादेव मेहता, द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में डायरेक्टर विनय चांद,

डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल में निदेशक रोशन कुमार रसिक, ललित वालिका विद्यापीठ में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, हरावत उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक महानन्द पाण्डेय, द हिल्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य हर्ष पंसारी, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में प्राचार्य आर. के. चौधरी, नॉर्ट सेंट विलियम्स एकेडमी में प्राचार्य सोहन कुमार, लिसियम क्लासेस में सरोज सिंह, हिल्स पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल चंचल भरतिया तथा पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर बीके सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल और भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। प्रभातफेरी के दौरान सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

वहीं विभिन्न विद्यालयों द्वारा आकर्षक देशभक्ति झांकी का आयोजन किया गया, जिसने आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया और देशप्रेम का संदेश दिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]