
Report: A.K. Chaudhary
नई दिशा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, पिपरा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक आम सभा (AGM) का सफल आयोजन जिले के गांधी क्लब, पिपरा में किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़ी अंशधारक महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद समिति की अध्यक्ष सुधा कुमारी एवं सचिव गीता कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक विवरणी, आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा आगामी योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट आम सभा के समक्ष प्रस्तुत की। प्रस्तुत रिपोर्ट पर सदस्यों ने चर्चा की और उसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

वार्षिक आम सभा के दौरान समिति के कार्यों, वित्तीय गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन एवं जीविका सुपौल के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक कन्हैया कुमार सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा जीविका पिपरा कार्यालय से महर्षि कुमार, आलोक कुमार, अमर कुमार, सुमित कुमार, संतोष कुमार, निशा भारती, दीपक वर्मा एवं खुशबू कुमारी सहित अन्य कर्मी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा समिति के माध्यम से महिलाओं के विकास की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।







