सुपौल: बकौर-भेजा निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरीक्षण, मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के बकौर-भेजा में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को बताया कि पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने की निर्धारित समय-सीमा मार्च 2027 है। एजेंसी द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की विस्तृत समय-सारणी तैयार कर कार्य में अपेक्षित तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment