सुपौल में तेजस्वी यादव की हुंकार: भारी बारिश के बीच तेजस्वी ने रैली को किया संबोधित, कहा सरकार 15 साल पुरानी गाड़ी हटा देती है, लेकिन मुख्यमंत्री 20 साल से जमे हैं

न्यूज डेस्क सुपौल: नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित ‘कुशवाहा स्वाभिमान रैली’ को संबोधित करने पहुंचे। भारी बारिश और मौसम की खराबी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल पर डटे रहे। तेज बारिश … Read more

एसएसबी की बड़ी कामयाबी: भारत-नेपाल सीमा पर 106.5 किलोग्राम गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल: एसएसबी 45वीं बटालियन की नरपतपट्टी सीमा चौकी ने भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 106.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शनिवार देर रात करीब 11:45 बजे की गई। 45वीं बटालियन … Read more

सुपौल: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार

न्यूज डेस्क सुपौल: सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत गणपतगंज धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 3 बजे ही मंदिर का पट खोल दिया गया, जिसके बाद से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और … Read more

सुपौल: बिहार बदलाव यात्रा में छातापुर पहुंचे प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, कहा दिसंबर से बुजुर्गों को ₹2000 पेंशन, बच्चों की निजी स्कूल फीस सरकार देगी

न्यूज डेस्क सुपौल: जन सुराज यात्रा के तहत सुपौल पहुंचे प्रशांत किशोर ने सोमवार को छातापुर प्रखंड के महदीपुर मेला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के लिए कई बड़े घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा के बाद बिहार में ही युवाओं के लिए रोजगार और बच्चों के … Read more

सुपौल: अभाविप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास का सिमराही में अभाविप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क सुपौल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, वर्तमान में भाजपा बिहार प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री एवं बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास का मधेपुरा से पटना जाने के क्रम में सिमराही पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय … Read more

सुपौल : धरहरा भीमशंकर मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क का जर्जर पुल बना खतरे का कारण, सावन में लाखों भक्तों की जान जोखिम में

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज बाजार से धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर गम्हरिया उपशाखा नहर पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क न … Read more

सुपौल: निर्वाचक सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा, आयुक्त ने दिए जरूरी निर्देश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल कोसी प्रमंडल आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरथ आर. एस. सहित सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने समीक्षा के दौरान … Read more

सुपौल: राघोपुर में नहर से बुजुर्ग महिला की लाश बरामद, इलाके में फैली सनसनी

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधेपुरा उप शाखा नहर में एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ देखा गया। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ … Read more

बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के घुसपैठियों की पहचान, आयोग की सख्त कार्रवाई की तैयारी

न्यूज डेस्क पटना: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। निर्वाचन आयोग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, राज्य में घर-घर जाकर की गई जांच में बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से आए लोगों … Read more

सुपौल: कोसी तटबंध किनारे लगी भीषण आग से पांच घर खाक, लाखों की संपत्ति स्वाहा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत कोसी तटबंध के 63 किलोमीटर स्पर के समीप स्थित भुराही गांव में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर पांच घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, वहीं घरों में रखा लाखों रुपये की … Read more