सुपौल: रामविशनपुर महिला मौत मामला, राघोपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
Report: A.K Chaudhary जिले के सिमराही नगर पंचायत में लंबे समय बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित चौधरी कॉलोनी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल … Read more
सुपौल नगर परिषद के बलवा पुनर्वास गजना चौक में भीषण आग लगने से मां और चार वर्षीय बेटी की मौत, चार घर जलकर राख। पुलिस ने शुरू की जांच।
राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ‘अमृत’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवादल के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई कर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महात्मा वासुदेव यादव और प्रमोद कुमार चौधरी ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
भूमि राजस्व विभाग हड़ताल के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री विजयकुमारसिन्हा ने स्पष्ट किया कि ग्रेड पे मांग पर विचार कार्य प्रगति के आधार पर होगा। वहीं फर्जी दस्तावेज मामले में कार्रवाई करते हुए सुपौल सदर के सीओ प्रिंस राज को बर्खास्त कर दिया गया है।
होली से पहले मद्य निषेध थाना सिमराही पुलिस ने राघोपुर के चंपानगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 पेटी देशी शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगी एक चारपहिया वाहन भी बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राघोपुर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत वार्ड 9 में भीषण अगलगी से प्रभावित छह परिवारों के बीच यूनिटी क्लब सिमराही ने राहत किट का वितरण किया। खाद्य सामग्री, कपड़े और कंबल सहित आवश्यक सामान देकर पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई।
छात्रसंघ चुनाव से पहले पटना विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मिंटो छात्रावास से 8 छात्रों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि कैंपस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
बिहार के सहरसा जिले में सातवीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
सुपौल में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और किसानों ने निर्यात उन्मुख खेती पर चर्चा की।