सुपौल: करजाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 585 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Report: A.K. Chaudhary करजाईन में 585 लीटर शराब बरामद : शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल जिले के करजाईन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 585 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा सुपरो पिकअप वाहन को भी जब्त … Read more

सुपौल: सिमराही में 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, तस्कर को भेजा गया जेल

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही में मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 102 बोतल दिलवाले ब्रांड की अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पांच साल से फरार शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में कार्रवाई

राघोपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

डीआईजी कुमार आशीष के ‘नशा मुक्त कोसी’ अभियान की बड़ी कामयाबी, चार माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

कोसी क्षेत्र में डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोसी’ अभियान के तहत चार महीनों में 1115 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 41 हजार लीटर से अधिक शराब, 2200 किलो गांजा समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर अवैध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।

कोसी नदी के रास्ते शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, एसएसबी ने 720 लीटर नेपाली शराब और नाव की जब्त

सुपौल के वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी एसएसबी ने कोसी नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली शराब और एक लकड़ी की नाव जब्त की है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त सामान को मध निषेध थाना, सिमराही को सौंप दिया गया।

नेपाल से शराब लेकर भाग रहे तस्करों की कार ने ली जदयू नेता की जान, सुपौल में दर्दनाक हादसा

सुपौल के रतनपुरा थाना क्षेत्र में नेपाल से शराब लेकर भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार ने जदयू नेता और किराना व्यवसायी मनोज कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1050 बोतल नेपाली शराब बरामद की है, जबकि एक आरोपी फरार है।

सुपौल: एनएच-27 पर राघोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 192 लीटर बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार

राघोपुर थाना पुलिस ने एनएच-27 पर धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 192 लीटर बीयर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।

सुपौल: बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सफारी से भारी मात्रा में विदेशी व नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

सुपौल के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक सफारी गाड़ी से करीब 690 लीटर से अधिक विदेशी व नेपाली शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सुपौल: राघोपुर में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 148 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 148 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुपौल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 250 बोतल देशी शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के सुरजापुर में मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने छापेमारी कर 250 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।