कोसी रेंज डीआईजी की बड़ी कार्रवाई: दलाल गिरफ्तार, सुपौल-सहरसा-मधेपुरा के 10 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

सहरसा के सलखुआ थाना में दलाली और मादक पदार्थ सिंडिकेट से जुड़े मामले में डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तथाकथित दलाल को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसआईटी से जांच शुरू कराई गई।

सुपौल के सात थाने बने इंस्पेक्टर रैंक थाना, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

बिहार सरकार ने सुपौल जिले के सात प्रमुख थानों को इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा दिया है। अब इन थानों में पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी थानाध्यक्ष होंगे, जिससे अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

सुपौल: राघोपुर थाना परिसर में जब्त 1202 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

राघोपुर थाना परिसर में रविवार को 21 कांडों में जब्त कुल 1202.375 लीटर नेपाली, देशी चुलाई और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सीओ रश्मि प्रिया और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शराबबंदी कानून के तहत संपन्न हुई।

सड़क हादसे में शहीद हुए तीन थानाध्यक्षों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बीच अधिकारियों, जवानों और परिजनों ने नम आंखों से अपने साथियों को अंतिम विदाई दी।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: मधेपुरा पुलिस के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा पुलिस के तीन थानाध्यक्ष और एक चालक की मौत हो गई। सभी अधिकारी पटना से प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सुपौल: पिपरा में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष ने आम लोगों के साथ की पहली बैठक, कहा थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा होगी प्राथमिकता

News Desk Supaul: सुपौल जिले के पिपरा में नए थानाध्यक्ष किशोर कुमार पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार को थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि, गणमान्य और आम नागरिक के साथ नव पदस्थापित थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने एक बड़ी बैठक की। बैठक में सीओ उमा कुमारी और … Read more

डीआईजी कुमार आशीष के ‘नशा मुक्त कोसी’ अभियान की बड़ी कामयाबी, चार माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

कोसी क्षेत्र में डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोसी’ अभियान के तहत चार महीनों में 1115 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 41 हजार लीटर से अधिक शराब, 2200 किलो गांजा समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर अवैध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, बोले- मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं, जांच में जुटी पुलिस

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे और कथित फायरिंग मामले की जांच में पुलिस जुटी है। खान सर ने कहा मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं

सुपौल: राघोपुर थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सुपौल एसपी शरथ आर. एस. ने शनिवार को राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं से बातचीत कर मामलों की प्रगति की जानकारी ली तथा पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर

कोशी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने 450 चिन्हित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।