सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 227 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुपौल पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरा थाना क्षेत्र से 227 एम्पूल (454 एमएल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Report: Amresh kumar

सुपौल पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 227 एम्पूल (454 एमएल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सुपौल सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही वार्ड संख्या-13 स्थित एक बांसबाड़ी में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 227 एम्पूल (454 एमएल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान आशुतोष कुमार और रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले इंजेक्शन की खेप कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]