SSB का सीमा पर बड़ा एक्शन, 3,216 किलो गांजा, 5,240 लीटर शराब और 100 वॉकी-टॉकी बरामद; 110 लोगों का रेस्क्यू, NIA समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45वीं वाहिनी SSB वीरपुर ने तस्करी और सीमा पार अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2026 में 3,216 किलो गांजा, 5,240 लीटर अवैध शराब और 1,900 नशीली टैबलेट जब्त की गईं। वहीं 4 अगस्त को 100 Baofeng वायरलेस सेट बरामद होने के बाद NIA, बिहार पुलिस, SIB और नेपाल APF समेत कई एजेंसियां मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं।

सुपौल: वीरपुर में नेपाल से आए चार लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, केस दर्ज कर जांच शुरू

सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र में नेपाल से आए चार नागरिकों पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपियों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

भारत से 100 रुपये से ज्यादा खरीदारी पर कस्टम शुल्क अनिवार्य: बालेन शाह सरकार के फैसले से सीमावर्ती बाजारों पर असर

नेपाल सरकार ने 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम शुल्क अनिवार्य कर दिया है। बालेन शाह सरकार के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा के बाजारों, खासकर रक्सौल जैसे शहरों में व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है।

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल, SSB ने 4 नाबालिग समेत 5 लोगों को बचाया

भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं बटालियन SSB ने मानव तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 4 नाबालिग और 1 वयस्क को सुरक्षित बचाया। उन्हें नौकरी का झांसा देकर जयपुर ले जाने की योजना थी। दो तस्करों की पहचान भी कर ली गई

भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: अमित शाह

अररिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े 10 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण और घुसपैठ पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा की।