सुपौल: सिमराही में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, CCTV पोल से टकराकर पलटी बलेनो कार, सभी सुरक्षित

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही के गांधीनगर स्थित NH-27 पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार सीसीटीवी पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सुपौल: सावन से पहले बदहाल हुई बाबा भीमशंकर मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क, जलजमाव से राहगीर परेशान

सुपौल के राघोपुर प्रखंड के धरहारा में गणपतगंज–प्रतापगंज मुख्य सड़क जलजमाव और गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। बाबा भीमशंकर मंदिर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुपौल: वीरपुर में नेपाल से आए चार लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, केस दर्ज कर जांच शुरू

सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र में नेपाल से आए चार नागरिकों पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपियों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

शराबबंदी के बीच सुपौल में नशीले इंजेक्शन का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 2,115 वायल के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुपौल सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विद्यापुरी से 2,115 वायल (4,230 एमएल) नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस के फरार आरोपी संतोष मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

सुपौल: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने सिमराही एवं छातापुर में किया फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आर.एस. के नेतृत्व में सिमराही और छातापुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

न्याय की मांग को लेकर बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सुपौल के सिमराही में न्याय की मांग को लेकर एक महिला अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन के आश्वासन पर मां-बेटा सुरक्षित नीचे उतरे। महिला ने पति द्वारा छोड़ दिए जाने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

सुपौल: सिमराही में भीषण अग्निकांड, चार परिवारों के पांच घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या-1 में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से चार परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति, नकदी, अनाज, ट्रेलर, होलर चक्की और घरेलू सामान नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने दमकल के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है।

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मौके पर मौजूद छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

सुपौल: जदिया थाना हाजत में बंद युवक की मौत से बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम और आगजनी, एसपी के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

सुपौल के जदिया थाना में पुलिस हिरासत के दौरान 24 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने थाना घेराव, सड़क जाम और आगजनी कर पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया। एसपी शरथ आर.एस. के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

सुपौल: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, जदिया थाना के बाहर आगजनी और हंगामा, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम की

सुपौल के जदिया थाना में पुलिस हिरासत के दौरान 24 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार ने कथित तौर पर हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाना का घेराव कर एसएच-91 जाम कर दिया तथा आगजनी और प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी शरथ आर.एस. मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।