News Desk Supaul:
सुपौल जिले के जदिया थाना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस हिरासत में बंद एक युवक ने कथित तौर पर हाजत के अंदर कम्बल की पट्टी (कपड़ा) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव वार्ड संख्या-2 निवासी नंदन कुमार के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जदिया थाना का घेराव कर दिया तथा थाना के सामने एसएच-91 को जाम कर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। माहौल बिगड़ने की सूचना पर सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर.एस. जदिया थाना पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है।
खबर का अपडेट जारी है….







