सुपौल: गणपतगंज से कोरियापट्टी-लालगंज जाने वाली सड़क जर्जर, जलजमाव और गड्ढों से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल, लोगों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज बाजार में एनएच-131 से रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए मारवाड़ी टोला, कोरियापट्टी और लालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। हल्की बारिश में जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

सुपौल: सावन से पहले बदहाल हुई बाबा भीमशंकर मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क, जलजमाव से राहगीर परेशान

सुपौल के राघोपुर प्रखंड के धरहारा में गणपतगंज–प्रतापगंज मुख्य सड़क जलजमाव और गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। बाबा भीमशंकर मंदिर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुपौल: 182 लाख की सड़क योजना 6 वर्षों से अधर में, पुल-पुलिया बनकर तैयार लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं, बारिश में गड्ढों और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित धरहारा पंचायत के चिकनापट्टी में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 182.227 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 2.1 किमी सड़क का निर्माण 6 वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पुल-पुलिया निर्माण के बावजूद सड़क अधूरी है, जिससे बारिश में गड्ढों और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मूसलाधार बारिश से शहर हुआ पानी पानी, सड़क पर जल जमाव, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया फारबिसगंज में बुधवार की रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर पूरा पानी पानी हो गया। मुख्य बाजार से लेकर गली मुहल्ले तक जल जमाव के कारण पानी में डूबा रहा, जिससे आमजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले एक पखवाड़े से तेज धूप के साथ पड़ … Read more