सुपौल: 182 लाख की सड़क योजना 6 वर्षों से अधर में, पुल-पुलिया बनकर तैयार लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं, बारिश में गड्ढों और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित धरहारा पंचायत के चिकनापट्टी में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 182.227 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 2.1 किमी सड़क का निर्माण 6 वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पुल-पुलिया निर्माण के बावजूद सड़क अधूरी है, जिससे बारिश में गड्ढों और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुपौल: राघोपुर में NH-131 किनारे तीन माह पहले बना नाला धंसा, चावल लदा ट्रक फंसा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

NH-131 किनारे सिमराही नगर पंचायत कार्यालय के सामने महज तीन माह पहले बना नाला धंस गया, जिससे एफसीआई गोदाम से चावल लेकर निकल रहा ट्रक फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की

सुपौल: NH-327E निर्माण में रैयतों का विरोध, प्रशासन की पहल से शुरू हुआ काम

सुपौल में NH-327E सड़क निर्माण भूमि मुआवजा विवाद के कारण रुका था, जिसे प्रशासन ने रैयतों से वार्ता कर सुलझाया और निर्माण कार्य फिर से शुरू कराया।

सुपौल: राघोपुर में एनएच-131 पर बना रेलवे ओवरब्रिज चालू, जाम से मिली राहत; 10 करोड़ की लागत से तैयार आरओबी से आवागमन हुआ सुगम

सुपौल के राघोपुर में एनएच-131 पर निर्मित 10 करोड़ की लागत वाला रेलवे ओवरब्रिज गुरुवार से चालू हो गया। लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है। 675 करोड़ की सड़क परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।