सुपौल: 182 लाख की सड़क योजना 6 वर्षों से अधर में, पुल-पुलिया बनकर तैयार लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं, बारिश में गड्ढों और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित धरहारा पंचायत के चिकनापट्टी में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 182.227 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 2.1 किमी सड़क का निर्माण 6 वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पुल-पुलिया निर्माण के बावजूद सड़क अधूरी है, जिससे बारिश में गड्ढों और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात: खगड़िया से पूर्णिया तक बनेगा 4-लेन हाईवे, 3936 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने बिहार में NH-31 और NH-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को 143.529 किमी लंबे 4-लेन हाईवे में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। 3936 करोड़ रुपये की इस परियोजना से यात्रा समय दो घंटे तक घटेगा और कोसी-सीमांचल क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।