न्यूज एक्सप्रेस बिहार की खबर का असर: गणपतगंज बाजार से हटा कचरे का अंबार, प्रशासन ने जेसीबी से कराई सफाई

न्यूज एक्सप्रेस बिहार में गणपतगंज बाजार की गंदगी और दुर्गंध को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को जेसीबी से कचरे की सफाई कराई गई। बीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कचरा फैलाने वाले दुकानदारों को नोटिस देने की बात कही, जबकि जनप्रतिनिधियों ने भविष्य में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

सुपौल: गणपतगंज बाजार में कचरे का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान; सावन से पहले सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज बाजार में एनएच-131 किनारे जमा कचरे और मंदिर मार्ग पर बहाए जा रहे गंदे पानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सुपौल: राघोपुर में NH-131 किनारे तीन माह पहले बना नाला धंसा, चावल लदा ट्रक फंसा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

NH-131 किनारे सिमराही नगर पंचायत कार्यालय के सामने महज तीन माह पहले बना नाला धंस गया, जिससे एफसीआई गोदाम से चावल लेकर निकल रहा ट्रक फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की