सुपौल: गणपतगंज से कोरियापट्टी-लालगंज जाने वाली सड़क जर्जर, जलजमाव और गड्ढों से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल, लोगों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज बाजार में एनएच-131 से रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए मारवाड़ी टोला, कोरियापट्टी और लालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। हल्की बारिश में जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।