सुपौल: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने सिमराही एवं छातापुर में किया फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम सावन कुमार एवं एसपी शरथ आर.एस. के नेतृत्व में सिमराही और छातापुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

सुपौल: सरायगढ़ में कोसी नदी में नाव पलटी, सभी यात्री सुरक्षित, डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही क्षेत्र में कोसी नदी के 36.40 स्पर के पास एक नाव पलट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर.एस. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सुपौल: राघोपुर में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण: उर्वरक दुकान पर स्टॉक व बिक्री की जांच, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सुपौल के राघोपुर में डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर.एस ने उर्वरक दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, भंडारण और बिक्री व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए