न्याय की मांग को लेकर बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सुपौल के सिमराही में न्याय की मांग को लेकर एक महिला अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन के आश्वासन पर मां-बेटा सुरक्षित नीचे उतरे। महिला ने पति द्वारा छोड़ दिए जाने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।