सुपौल: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, जदिया थाना के बाहर आगजनी और हंगामा, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम की
सुपौल के जदिया थाना में पुलिस हिरासत के दौरान 24 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार ने कथित तौर पर हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाना का घेराव कर एसएच-91 जाम कर दिया तथा आगजनी और प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी शरथ आर.एस. मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।