सुपौल में तेज रफ्तार वाहन ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Report: A.K. Chaudhary सुपौल सड़क हादसा: सुपौल में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-वीणा रोड स्थित सरही मालिकाना के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीणा निवासी 17 वर्षीय … Read more

सुपौल में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 67 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

सुपौल सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 67 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और ₹11,760 नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुपौल में मासूम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले DIG डॉ. कुमार आशीष, स्पीडी ट्रायल और कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

सुपौल के परसरमा गांव में सात वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की कुदाल से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग; आरोपी गिरफ्तार

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, आरोपी राजू शाह को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।