सुपौल: सिमराही मीट मार्केट में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 7 घायल, एक रेफर

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 मीट मार्केट में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सुपौल: राघोपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गश्ती वाहन में तोड़फोड़, 19 नामजद समेत कई पर एफआईआर, 9 गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर में ग्रामीण गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 19 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुपौल: थाना से महज 200 मीटर दूर मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

सिमराही बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से करीब 25-30 हजार रुपये चुरा लिए। थाना से महज 200 मीटर दूर हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

सुपौल: गणपतगंज में जमीनी विवाद में वार्ड पंच पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर वार्ड पंच पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पंच को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

सुपौल: राघोपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की बेरहमी से हत्या, तिलावे नदी किनारे मिला कटा सिर, धर की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें किसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार (21 वर्ष), पिता- पप्पू कुमार प्रभाकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव को गायब करने के इरादे से अपराधियों ने हत्या के … Read more

सुपौल: पिपरा पुलिस ने छिनतई मामले के एक नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले में पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस छिनतई मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर, बिशनपुर मार्ग स्तिथ पुल समीप बीते रविवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को भय दिखाकर तीन मोबाइल व … Read more