सुपौल में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प, तीर-फरसा से छह घायल; गर्दन पर गंभीर चोट, हाथ में फंसा तीर, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तीर और फरसा चलने से छह लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने गोलीबारी की सूचना को भ्रामक बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: त्रिवेणीगंज पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार से मिले; हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और SIT गठन की मांग

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने त्रिवेणीगंज के लक्ष्मीनिया गांव पहुंचकर रोशन कुमार पंडित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, एसआईटी गठन और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।

सुपौल: राघोपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि एवं जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

राघोपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं जमीनी विवाद से जुड़े 12 मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में 6 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।

सुपौल: गणपतगंज में जमीनी विवाद में वार्ड पंच पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर वार्ड पंच पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पंच को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।