सुपौल: त्रिवेणीगंज पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार से मिले; हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और SIT गठन की मांग

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने त्रिवेणीगंज के लक्ष्मीनिया गांव पहुंचकर रोशन कुमार पंडित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, एसआईटी गठन और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।

सुपौल: वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में रविवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सुपौल: बसंतपुर में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार; 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे पुराने क्वार्टर में वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 20 ग्राम ब्राउन शुगर, नेपाली-भारतीय मुद्रा और दो बाइक के साथ महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया

सुपौल: राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई समेत महिला होमगार्ड घायल, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, छीनी गई राइफल झाड़ी से बरामद, 9 गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित महादलित टोला में देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घटना में एएसआई अंजय कुमार और महिला होमगार्ड काजल कुमारी घायल हो गईं, जबकि सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमलावरों द्वारा महिला पुलिसकर्मी की राइफल छीनने की भी सूचना है, जिसे बाद में खेत से बरामद किया गया। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या, स्कूल की छत पर मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव गांव के सरकारी स्कूल की छत पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: राघोपुर प्रिंस हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर ढोल बजाकर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी

राघोपुर में प्रिंस हत्याकांड के फरार पांच आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया और जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात: 6 दिन से लापता युवक का शव बोरे में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में 6 दिन से लापता युवक मो. वाजिद का शव बोरे में बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

सुपौल में अपराधियों का तांडव: चाय दुकान पर बैठे युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में सिसौनी चौक के पास चाय दुकान पर बैठे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में शादी समारोह के बीच छात्रा की संदिग्ध मौत, बांसबाड़ी में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी

सुपौल के रहटा गांव में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब 18 वर्षीय बीए छात्रा का शव घर के पीछे बांसबाड़ी में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

सहरसा में बदमाशों की गोली से घायल सातवीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच जारी

सहरसा में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल किए गए सातवीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।