सुपौल एमडीएम मामला: 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच में भंडारित चावल में मिले कीड़े, शिक्षा मंत्री के संज्ञान के बाद मचा हड़कंप

सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित मध्य विद्यालय मिरजवा में एमडीएम खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल का घेराव कर पठन-पाठन और एमडीएम बंद करा दिया गया। जांच में भंडारित चावल में कीड़े मिलने सहित कई अनियमितताएं सामने आईं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के संज्ञान लेने के बाद विभाग हरकत में आया और कार्रवाई तेज कर दी गई।

सुपौल: मिड-डे मील खाने के बाद 94 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित मध्य विद्यालय मिरजवा में मिड-डे मील खाने के बाद 94 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: PNB भैरोपट्टी शाखा के स्थानांतरण की सूचना पर फूटा खाताधारकों का गुस्सा, बैंक के बाहर सत्याग्रह शुरू

त्रिवेणीगंज के भैरोपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की सूचना के विरोध में सैकड़ों खाताधारक बैंक के बाहर सत्याग्रह पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने शाखा का स्थानांतरण रोकने की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की।

रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर सुपौल में प्रजापति समाज का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक के बाद डीएम-एसपी को सौंपा मांगपत्र

सुपौल में रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर प्रजापति समाज ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। रोड मार्च की अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, जिससे नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। बाद में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, अग्निकांड पीड़ितों को वितरित किए राहत राशि के चेक

सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड के हरिहर पट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों को राहत राशि के चेक वितरित किए तथा विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुपौल: त्रिवेणीगंज पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार से मिले; हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और SIT गठन की मांग

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने त्रिवेणीगंज के लक्ष्मीनिया गांव पहुंचकर रोशन कुमार पंडित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, एसआईटी गठन और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर

कोशी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने 450 चिन्हित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में घरेलू विवाद के बाद 12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 12 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, गले पर है गहरे जख्म के निशान, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों के बदलते बयान के बाद मामला उलझ गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

सुपौल: त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, NH-327ई चार घंटे जाम; पुलिस वाहन पर पथराव और तोड़फोड़

त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने NH-327ई को चार घंटे तक जाम रखा। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ और पुलिस वाहन पर पथराव की घटना भी हुई। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।