सुपौल: पिपरा पुलिस ने छिनतई मामले के एक नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले में पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस छिनतई मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर, बिशनपुर मार्ग स्तिथ पुल समीप बीते रविवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को भय दिखाकर तीन मोबाइल व एक एटीएम सहित 850 रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिशनपुर निवासी पप्पू कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि वो अपने ससुराल महेशपुर से साला सुरेश कुमार और मित्र उमेश कुमार के साथ अपने घर बिशनपुर जा रहे थे कि बिशनपुर मार्ग स्तिथ पुल समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पीछे से आकर उसे घेर लिया और तीनों आदमी के साथ में तीन मोबाइल और पैकेट में रखे पैसे करीब 850 रुपया छीन लिया और खेत की ओर भागने लगा तभी अचानक पिपरा की ओर से एक ट्रक आ रहा था जिसके रोशनी पर चारों बदमाशों को चेहरा देख पहचान लिया गया। जिसमें 20 वर्षीय शुभम कुमार और नीतीश कुमार व रौशन कुमार सहित चंदू पासवान बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित पप्पू कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में चारो आरोपी बदमाशों के विरुद्ध कांड संख्या 186/24 दर्ज कर किया गया था और जांच की जा रही थी।जिसके आलोक में बुधवार को एक आरोपी युवक शुभम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया। और फरार तीन आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *