Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के सिमराही मद्य निषेध थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग-अलग स्थानों से अवैध नेपाली देसी शराब के साथ दो कथित कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 40.2 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई है।
इस संबंध में मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभु नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राघोपुर थाना क्षेत्र के बतराम चकला निवासी परमानंद शाह को 31.2 लीटर अवैध नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पिपराही वार्ड नंबर 14 निवासी मोहम्मद इकबाल को 9 लीटर अवैध नेपाली देसी शराब के साथ पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद नेपाल सीमा से सटे राघोपुर और सिमराही इलाके में अवैध शराब की तस्करी की कोशिशें सामने आती रहती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए मद्य निषेध पुलिस लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है।







